बडेराजपुर में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु जयंती

कोंडागांव/बडेराजपुर:- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत बडेराजपुर में कलार समाज के द्वारा 31 अक्टूबर को समाज के इष्टदेव राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के अवतरण दिवस पर सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के शुभ अवसर पर ग्राम स्तरीय कलार समाज द्वारा सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया था कलार समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक सदस्यों द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन एवं माता बहादुर कलारिन प्रतिमा का पूजा अर्चना कर सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती मनाई गई जिसमें ग्राम के गणमान्य नागरिक गण भी उपस्थित प्रमुख रूप से उपस्थित थे इस शुभ अवसर पर नाथूलाल नेवरा,बसंत पांडे,बाबूलाल सुरोजिया,राय सिंग सेठिया,सी.एस. पांडे,लखन दास सेठिया,बुधसिंह सेठिया,रमेश नेवरा,घसिया राम सेठिया जुगल सेठिया,खमन सिंह वासुदेव,उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें