आरोपी वासुदेव निषाद को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

* *कोंडागांव पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत् गुम बालिका को दस्तायाब कर परिजनों को किया सुपुर्द।*

इमरान पारेख कि खबर
प्रार्थी ने थाना माकड़ी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.12.2021 के 2 बजे वह अपनी पत्नी के साथ बाहर गये थे। शाम को जब वापस घर आये तो उसकी बेटी घर में नही थी, जिसका आसपास तथा रिश्तेदारों में पता तलाष किया गया कही पता नही चला।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना माकड़ी में गुम इंसान क्रमांक 20/2021 एवं अप0क्र0 67/2021 धारा 363 भादवि. कायम कर जांच/विवेचना में लिया गया है। जांच/विवेचना दौरान श्री दिव्यांग पटेल (भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के आदेश से एवं श्री शोभराज अग्रवाल अति0 पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा श्री निमितेष सिंह पुलिस एसडीओपी कोण्डागांव के पर्यवेक्षण में आपॅरेषन मुस्कान के तहत गुम बालिका की पता तलाश की जा रही थी।

पता तलाश के दौरान गुम बालिका के नारायणपुर मे होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गठित द्वारा गुम बालिका को दिनांक 27.10.2022 को ग्राम किवई बालेंगा, थाना-बेनुर, जिला-नारायणपुर (छ0ग0) में आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर पूछताछ बाद प्रकरण में धारा 376 भादवि., पाक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़कर पीड़िता को परिजनों को सौंपा गया।

प्रकरण के *आरोपी बासुदेव निषाद पिता स्व0 दषरू राम निषाद उम्र 19 वर्ष, निवासी शामपुर* , थाना-कोण्डागांव, जिला-कोण्डागांव छ0ग0 से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने से दिनांक 27.10.2022 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेष कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

संपूर्ण कायर्वाही में निरीक्षक सोनसिंह सोरी थाना प्रभारी माकड़ी, उपनिरीक्षक अनंत पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सहदेव कुंजाम, आरक्षक यशवंत शादुर्ल, महिला आरक्षक प्रेमलता दीवान का कार्य सराहनीय रहा ।

Leave a Comment

और पढ़ें