
जिला नारायणपुर 

इमरान पारेख कि खबर
नारायणपुर: जिले के अबूझमाड़ विकास खंड के ग्राम इरकभट्टी का 35 वर्षीय युवक सन्नू गोटा घर पास के जंगल मे सिहाडी डोर लेने गया हुवा था तभी झाड़ियों में छिप कर बैठे जंगली भालू ने हमला कर दिया। उक्त घटना में युवक के सर पर पंजे से गंभीर चोट की है। अन्य साथी ग्रामीणों ने भालू को भगाया ओर 108 एम्बुलेंस वाहन में जिला अस्पताल ले आये। जिला अस्पताल के डॉक्टरो ने युवक की नाजुक हालत को देखते हुए 108 एम्बुलेंस वाहन में एडवांस लाइफ स्पोर्ट के जरिये EMT रेशमा राजपूत की देख रेख में मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर कर दिया है।

