*सांसद फूलोदेवी नेताम, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप समेत कई बड़े नेता हुए शामिल*

*कोंडागांव में हुआ राष्ट्रीय न्यूज चैनल भारत 24 के कार्यालय का शुभारंभ*

इमरान पारेख कि खबर

केशकाल:- जहां तक भारत वहां तक भारत 24 की सोच लेकर जाने माने पत्रकार के.सी चंद्रा की अगुवाई में शुरू किया गया राष्ट्रीय न्यूज चैनल भारत 24 बहुत ही कम समय मे देश भर में ख्याति प्राप्त कर चुका है। रायपुर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में यह चैनल छत्तीसगढ़ में भी लांच कर दिया गया था। इसी तारतम्य में जिला मुख्यालय कोंडागांव में भारत 24 के नवीन कार्यालय का मंगलवार को शुभारंभ किया गया है।

इस उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद फूलोंदेवी नेताम शामिल हुईं थी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप, पीसीसी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष अमीन मेमन व केशकाल नगर पंचायत के अध्यक्ष रोशन जमीर खान शामिल हुए थे। इस दौरान सभी अतिथियों की मौजूदगी में विधिवत पूजा अर्चना कर रिबन काटते हुए इस कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी देश अथवा राज्य के विकास में लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ पत्रकारिता का विशेष योगदान होता है। जिस प्रकार से भारत 24 न्यूज चैनल की टीम एक नई सोच और उद्देश्य के साथ देश के कोने कोने में निवासरत आम जनता तक छोटी बड़ी खबर पहुंचाने का प्रयास कर रही है, इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

पीसीसी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने भारत 24 के जिला प्रतिनिधि चिराग उपाध्याय की तारीफ करते हुए कहा कि चिराग इससे पहले भी प्रिंट मीडिया के माध्यम से सक्रिय पत्रकारिता में रहते हुए आम जन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक उठा कर शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण करवाते आए हैं। निश्चित रूप से वह इसी तरह राष्ट्रीय न्यूज चैनल भारत 24 मे भी जनसमस्याओं, शासन की योजनाओं एवं अन्य खबरों को प्रमुखता से प्रसारित कर कोंडागांव जिले की पत्रकारिता में अपनी अहम भूमिका अदा करेंगे।

इस दौरान ………….. मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें