टेंट एवं पंडाल व्यवस्था हेतु मूल्य कथनांक 03 अक्टूबर तक आमंत्रित*

*इमरान पारेख कि खबर*
*टेंट एवं पंडाल व्यवस्था हेतु मूल्य कथनांक 03 अक्टूबर तक आमंत्रित*

*कोण्डागांव, 26 सितम्बर 2022/* कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार जिला शिक्षा विभाग कोण्डागांव के अंतर्गत 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता वर्ष 2022-23 हेतु टेंट, पंडाल इत्यादि की व्यवस्था सम्पादित किया जाना है। इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आईटमों की दर निर्धारण हेतु इच्छुक पूर्व अनुभवधारी एवं अर्हताधारी टेंट हाउस प्रतिष्ठानों से आईटमवार दर प्रस्तुत करने हेतु मूल्य कथनांक (कोटेशन) आमंत्रित किया गया है। इस हेतु इच्छुक योग्य टेंट हाउस प्रतिष्ठान 03 अक्टूबर 2022 तक कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर निर्धारित शुल्क 200 रूपये जमा कर कोटेशन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रपत्र 03 अक्टूबर को ही अपरान्ह 3.00 बजे तक कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकते हैं। सभी कोटेशनों को प्रतिभागियों के समक्ष 03 अक्टूबर को सायं 5.00 बजे तक खोला जायेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला कोण्डागांव से सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें