
इमरान पारेख कि खबर…..
वनमंण्डल केशकाल में चपरासी पद पर पदस्त रहे घनश्याम यादव का हार्ट अटैक से मौत 
13/09/2022 को तीज नहावन में सैकड़ो लोगों ने मृत आत्मा के शांति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित की
केशकाल- वन मण्डल केशकाल में सन् 1972 से चपरासी पद पर पदस्त रहे मृदु भाषी मिलनसार घनश्याम यादव उम्र 48 वर्ष का हार्ट अटैक से आनंद साई अस्पताल रायपुर में इलाज के दौरान दिनांक 10/09/2022 की रात्रि गरीब 11 बजे दर्दनाक मृत्यु हुआ है। जो वार्ड क्रमांक 02 हर्रापड़ाव सुरडोंगर केशकाल का निवासी था जिनका मृत्यु के 3 दिन पहले सीने में दर्द एवं सुगर लेवल बढ़ने के कारण से सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र केशकाल तथा केशकाल से धमतरी एवं धमतरी से रायपुर रिफर किया गया था जिनका इलाज के दौरान रायपुर में मृत्यु हुआ है। जिनका शव घटना के दुसरे दिन दिनांक 11/09/2022 को गृह ग्राम हर्रापड़ाव सुरडोंगर में सैकड़ो लोगो के उपस्थिति में अन्तिम संस्कार किया गया तथा उपस्थित लोगों ने मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन धारण कर श्रद्धाजलि अर्पित की है, व दिनांक 12/09/2022 को तीज नहावन कार्यक्रम में सैकड़ो लोगो ने पहुँचकर मृत आत्मा की शांति केस लिये श्रद्धांजलि अर्पित की है, मृतक परिवार सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक घनश्याम यादव को 3 पुत्र व अपने पत्नि के साथ पाँच परिवारों के साथ हसी-खुशी के परिवार को छोडकर भगवान को प्यारा हुआ है। घटना के बाद से मृतक परिवार एवं पारा में मातम का महौल है।

