




केशकाल/महफूज़ अली–छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शिक्षकों के युयुक्तिकरणकरण के आदेश को लेकर प्रदेश भर के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में आक्रोश है जगह-जगह कांग्रेस पार्टी के द्वारा यूयुक्तिकरण समाप्त करने के लिए प्रदर्शन किए जा रहे हैं वही राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है केशकाल ब्लॉक कांग्रेस एवं धनोरा ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में आज कांग्रेस पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जंगी प्रदर्शन कर केशकाल के बी ई ओ को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में लगातार मांग कर रही है कि सरकार ने 45000 नई भर्ती का वादा किया था लेकिन यह युक्तिकरण कर शिक्षकों के पद को समाप्त कर रही है तत्काल युक्तिकरण को समाप्त किया जाए एवं अपने वादे को निभाया जाए यह युयुक्तिकरण से बस्तर संभाग सहित केशकाल ब्लॉक के 300 से ज्यादा स्कूल बंद हो जाएंगे जंगी प्रदर्शन में केशकाल ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश नेताम, प्रदेश सचिव सगीर अहमद कुरेशी, प्रदेश अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष महेंद्र नेताम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक देवचंद मातलाम, जिला पंचायत सदस्य कपिल कांत नाग रशिद अली जिला अध्यक्ष पीतांबर नाग, यासीन मेमन, केशकाल नगर पंचायत के समस्त कांग्रेसी पार्षद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान अनिल उसेंडी, पूर्व पार्षद एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसी इस प्रदर्शन में शामिल हुए कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए केशकाल पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बी ई ओ ऑफिस के अंदर जाने से रोकने के लिए बैरिकेट्स लगाए थे केशकाल बी ई ओ सी एल मंडावी अपने ऑफिस से बाहर आकर कांग्रेस के नेताओं से ज्ञापन प्राप्त किया। एवं आश्वासन दिया कि राज्यपाल तक पहुंचाया जाएगा।

