June 21, 2025 1:13 PM

केशकाल घाट की बदहाल स्थिति को सुधारने कांग्रेस करेगी आंदोलन।टाटामारी में एकत्र हुए कांग्रेसी दिग्गज।

केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल टाटामारी मे घाट की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय मोहन मरकाम जी शामिल हुए
बस्तर की लाइफ लाइन NH 30 के केशकाल शहर केशकाल घाटी बदहाल होने के कारण डबल इंजन की भाजपा सरकार सूद नहीं ले रही हैं जनहित के मुद्दे को लेकर जन आदोलन करने का निर्णय लिया गया हैं–मोहन मरकाम

केशकाल घाट जो कि बस्तर की लाइफ लाइन मानी जाती है पिछले कुछ वर्षों से बदहाल एवं जर्जर  स्थिति में पहुंच चुकी है पूर्व में भी नगर वासियों के द्वारा कई छोटे-छोटे आंदोलन एवं आक्रोश व्याप्त किया गया था केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने भी केशकाल घाट की मरम्मत के लिए सार्थक प्रयास किए थे अब कांग्रेस पार्टी टाटा मारी में एक प्रमुख बैठक कर केशकाल घाट की बदहाल स्थिति सुधारने के लिए आंदोलन करने का मन बना रही है टाटा मारी में 19 सितंबर को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमीन मेमन कोंडागांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीवान जिला पंचायत कोंडागांव अध्यक्ष देवचंद मातलाम एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव वीरेश ठाकुर एवं प्रदेश सचिव कांग्रेस सगीर अहमद कुरैशी के साथ अन्य जिला एवं प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे।

Leave a Comment