May 26, 2025 8:25 AM

शासकीय कन्या महाविद्यालय में वीरांगना प्रमिला देवी नाग की प्रतिमा का लता उसेंडी ने किया अनावरण

कोण्डागांव, 12 मार्च।

महफूज़ अली/कोंडागांव–जिला मुख्यालय कोण्डागांव के बड़े कनेरा मार्ग पर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में मंगलवार की देर शाम बस्तर की वीरांगना प्रमिला देवी नाग के प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रमिला देवी के नाग के प्रतिमा का अनावरण भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी के हाथों किया गया है। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, पूर्व अध्यक्ष किरण उसेंडी, पार्षद सतीश सोनी, पार्षद सोनामणि पोयाम, पार्षद अंकुश जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, अनिता नेताम व अन्य जन मौजूद रहे।

बस्तर के इतिहास को महाभारत काल में गौरवान्वित कर अर्जुन को परास्त करने वाली वीरांगना प्रमिला देवी नाग के नाम से कोण्डागांव के शासकीय कन्या महाविद्यालय का नामकरण किया गया है। इसी कड़ी में मंगलवार की देर शाम वीरांगना प्रमिला देवी नाग के प्रतिमा का विधायक लता उसेंडी के हाथों अनावरण किया गया। इस अवसर पर विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि, आज कन्या महाविद्यालय में प्रमिला देवी के मूर्ति का अनावरण किया जा रहा हैं। अपना इतिहास उठा कर देखते हैं तो बहुत सारी हमारी ऐसी प्रणेता है जो अपने-अपने युग में अपने सिद्धांतों को लेकर, उन्होंने सिद्धांतों के बलबूते पर चलना सिखा। आने वाली पीढ़ी के लिए एक उदाहरण है। उनमें से एक प्रमिला देवी जी के प्रतिमा के मूर्ति का आज अनावरण कन्या महाविद्यालय में किया गया है, ताकि इतिहास के पन्नों पर कुछ हमारे प्रणेता है उनको भी आने वाला हमारे भविष्य जाने और आने वाले अपने भविष्य को उज्जवल कर सके।

Leave a Comment