June 21, 2025 12:07 PM

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से 11 में से 6 प्रत्यासियो के नाम की घोषणा की।

महफूज अली/रायपुर–कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है छत्तीसगढ़ प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में से 6 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किया जा चुके हैं

रायपुर से रायपुर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के सामने विकास उपाध्याय चुनाव लड़ेंगे वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को कांग्रेस पार्टी ने  महासमुंद लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 6 सीटों पर प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी  उतार चुकी है अब बची 5 सीटों पर प्रत्याशियों का नाम आना बाकी है इन पांच सीटों में बस्तर कांकेर एवं सरगुजा बिलासपुर और रायगढ़ लोकसभा सीट शामिल है देखिए किस सीट से कौन प्रत्याशी मैदान में होंगे।

जांजगीर चांपा से शिव कुमार डहरिया

राजनांदगांव से भूपेश बघेल

दुर्ग से राजेंद्र साहूरायपुर से विकास उपाध्याय

रायपुर से विकास उपाध्याय

महासमुंद से ताम्रध्वज साहू

कोरबा से ज्योत्सना महंत

Leave a Comment