June 21, 2025 9:21 AM

*कोहकामेटा जोन के खिलाड़ी विकास खंड पर बेहतर प्रदर्शन 2000 रू और राज्य स्तर पर सफल होने पर 10000 रू का पूरस्कार–महेंद्र नेताम*

*कोहकामेटा जोन के खिलाड़ी विकास खंड पर बेहतर प्रदर्शन 2000 रू और राज्य स्तर पर सफल होने पर 10000 रू का पूरस्कार–महेंद्र नेताम*
इमरान पारेख कि खबर
राज्य शासन के निर्देशानुसार जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल कोहकामेटा में महेंद्र नेताम जनपद अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ व समापन किया गया। इस जोन में ग्राम पंचायत कोहका मेटा के अलावा गोरगांव , सिदावंड,सिवनीपाल, गुडरीपारा, प्रधानचेर्रा के महिला पुरुष खिलाड़ी शामिल हुए।ज़नपद अध्यक्ष महेन्द्र नेताम ने घोषणा की कोहका मेंटा जोन के कोई भी खिलाड़ी विकास खंड स्तर की प्रतियोगीता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 2000 रू और यदि जिले के बाद राज्य में सफल होने पर 10000 रू नगद घोषणा की जिसका पूरे समुदाय ने स्वागत किया। बता दे की ग्रामीणों का सहयोग एवं पारंपरिक खेल के प्रति प्रसन्नता से खेल का सफल आयोजन किया गया। कुल 14 प्रकार के खेलों में सभी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वकांक्षी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का ग्रामीणों द्वारा अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। ग्रामीण जनों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए सभी दर्शकों का मन जीत लिया। कोरोनाकाल के बाद इस प्रकार के आयोजन से गांव में खुशी का माहौल है । ग्राम कोहकामेटा में जॉन स्तरीय खेल उत्सव में प्रथम व द्वितीय आने वाले सामूहिक व व्यक्तिगत रूप से प्रतिभा का सम्मान करते हुए पुरस्कार वितरण किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जोनल प्रभारी एवं उद्घोषक लोकेश गायकवाड का नेतृत्व रहा। ब्लॉक नोडल मनोज दुबे व सहायक नोडल बलराम नाग के दिशा निर्देशानुसार जोन स्तरीय खेल को कोहका मेटा में संपन्न कराया गया। शिक्षा विभाग के समस्त कर्मचारी मनीराम कुंजाम, एलडी दुबे ,रूप धर तामों, देवेंद्र कुपाल,श्यामलाल शोरी ,भरत राजपूत, प्रभु लाल नेताम, अशोक नाग, रूपेंद्र सूर्यवंशी ,सावन सोनवानी, भगत नेताम ,मीना जैन, जाकिया जिलानी, संतु यादव, गोपाल सिंधु, किरण जैन संकुल प्राचार्य शोभाराम सिन्हा एवं संकुल समन्वयक सैयद शुएब अली का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment